खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
चटुआ कांजी हाउस में अव्यवस्था हावी,लोगों ने जताई नाराजगी

डिंडोरी। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चटुआ गांव मैं ग्राम पंचायत के द्वारा खोली गई कांजी हाउस में अवस्था भी है। बताया गया कि आवारा मवेशियों को पकड़ कर रखने के लिए बनाए गए कांजी हाउस में पर्याप्त सुविधाएं व व्यवस्था ना होने के चलते मवेशियों को बद से बदतर स्थितियों में रखा जा रहा है। महिनों से कांजी हाउस में साफ सफाई करने जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं कराई जाती और ना ही विशेषकर मवेशियों के लिए चारा पानी की व्यवस्था कांजी हाउस के जिम्मेदारों द्वारा कराई जा रही है, जिससे लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।


