मध्य प्रदेशसिवनी दर्पण
आंधी तूफान से मक्का की फसल हुई प्रभावित

सिवनी। बीती रात में हुई अतिवृष्टि व आंधी तूफान से मक्का की फसल बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुई है,सुबह से जिले भर से किसानों ने यह खबर जिला काँग्रेस क मेटी सिवनी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना जी को दी और मदद की अपेक्षा की,तत्काल खुराना ने इस सम्बन्ध में जिले के कलेक्टर राहुल हरिदास से बात की,जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जहाँ भी नुकसान की खबर मिल रही है, जिले के राजस्व अमले को लगाकर सर्वे करवा कर जो भी नुकसानी होगी,उसका शासन स्तर से उचित मुआवजा बनाया जायेगा



