प्रधानमंत्री आवास योजना में अभी भी कई पात्र हितग्राही लाभ से वंचित

नरसिंहपुर। गाडरवारा नगर पालिका अंतर्गत अनेक पात्र हितग्राहियों को इस योजना में लिस्ट में नाम आजाने के बाद भी लम्बे अंतराल के बाद भी इस वर्षाकाल के कठिन समय तक भी लाभ नही मिला एक मामला जवाहर वार्ड गाडरवारा के यादव परिवार का है जिनकी आर्थिक स्थिति को देखे तो वह वास्तविक पात्र है इस योजना के लिए मगर वास्तविक पात्र को लाभ आज तक नही मिला जबकि उनके नाम पात्रता की लिस्ट में आये काफी अरसा बीत गया उन्होंने स्थानीय नगरपालिका अधिकारियों से भी इस बारे में बात की परन्तु कोई संतोषजनक जवाब अभी तक उन्हें नही मिला न ही कोई राशि निर्माण हेतु मिली जो कि कहि न कही इस योजना की वास्तविक सत्यता को उजागर करता है कैसे जिले भर की नगरपालिका ,नगरपरिषद अपात्र लोगो को लाभ दिला रहे है पूर्व में भी जिले में कई आवास योजना अनियमितता के व राशि दिलाने के मामले उजागर हुए है परंतु आज भी इस आवास योजना में किसी भी प्रकार की पारदर्शिता शासन के अधिकारियों द्वारा नही लायी गयी है ऐसा प्रदर्शित होता है जैसे इन
अधिकारियों ने ठान ही लिया हैं कि शासन की मंशा को पूरी न होने देगे इसकी जीती जागती तस्वीर इन पात्र लोगो की बरसात के मौसम में मिट्टी के जर्जर गिरते हुए मकानों में मजबूरी में रहना पड़ रहा है
पूर्व में स्थानीय निवासी नरसिंहपुर नगर के कई वार्डो में प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही अनियमितता के लिए जिला कलेक्टर नरसिंहपुर को ज्ञापन के माध्यम से ध्याकर्षण कराया था
जिले में कई तहसीलो में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि पात्र व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिले परन्तु जबाबदारो ने नगरपालिका नगर परिषदों की मिली भगत से कई अपात्र व बने हुए मकान वाले अपने चहेतों को इस योजना के पैसे दिलवाने का काम किया गया जो व्यक्ति मिट्टी के कच्चे मकानों में गुजर बसर कर रहा है उसका हक इन जिम्मेदार व प्रभावशाली व्यक्तियों ने इस कदर बंदरबांट करते हुए हक छीन कर खुद लिया व अपने चहेतों को दिलवाया


