कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

नगर के विभिन्न स्थलों की सफाई के साथ डोर टू डोर कचरे के संग्रहरण का कार्य निरंतर जारी

कचरा वाहनों में स्पीकर के माध्यम से संक्रमण से बचाव हेतु निरंतर प्रचार प्रसार जारी

कटनी दर्पण. कलेक्टर एवं प्रशासक शशिभूषण सिंह के निर्देशों के परिपालन एवं प्रभारी आयुक्त राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण एवं नगर की सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हेतु नगरनिगम के स्वच्छता मित्रों द्वारा रोजाना दो पालियों में नगर की सफाई की जाकर सार्वजनिक स्थलों सहित वार्डो की मुख्य एवं अन्य गलियों, डिवाईडरों के दोनों ओर झाडू लगाकर सफाई, नालियों की सफाई, नगर के मुख्य मार्गो के कंटेनरों एवं डस्टबिनों की सफाई के कार्य के साथ ही डोर टू डोर कचरे के संग्रहरण का कार्य किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था के अन्तर्गत बाल गंगाघर तिलक वार्ड की विभिन्न सार्वजनिक सडकों में झाडू लगाकर सफाई, बस स्टेण्ड परिसर की विभिन्न सडकों एवं नालियों की सफाई, गणेश प्रसाद मसुरहा वार्ड आजाद चैक मेन रोड एवं स्वर्णकार स्कूल के अंदर, सन्मुख दास गली, वीर सावरकर वार्ड के मुख्य मार्गो, राजीव गांधी वार्ड रबर फैक्ट्री रोड की सफाई एवं सडक किनारे की खरपतवार की कटाई, कावस जी वार्ड भीमराव चैक से विवेकानंद चैक एवं शमशान भूमि रोड की सफाई, विश्राम बाबा वार्ड की मुख्य सडकों के किनारे एवं दुकानों के बाहर तथा कार्यालय कलेक्ट्रेट, कार्यालय पुलिस अधीक्षक के सामनें वेंकट वार्ड ओव्हर ब्रिज के ऊपर सहित नगर के अन्य स्थलों में सफाई का कार्य कराया जाकर कचरे को उठाया गया। नगर की नालियों की सफाई कार्य को दृष्टिगत रखते हुए महात्मा गांधी वार्ड में लाल बिल्डिंग के पास की नालियों, राजीव गांधी वार्ड में विभिन्न स्थलों की नालियों की सफाई कावस जी वार्ड मंे लख्खु साहू जी के मकान के सामनें एवं सुपारी वाली गली की नालियों, उपनगरीय क्षेत्र स्थित आचार्य कृपलानी वार्ड के विभिन्न स्थलों की नालियों की सफाई सहित अन्य स्थलों की नालियों की सफाई का कार्य आज प्रथम पाली में कराया गया। प्रभारी आयुक्त श्री राकेश शर्मा नें जानकारी देते हुए बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था के साथ ही एम.एस.डव्ल्यू के कचरा वाहन रोजाना नगर के विभिन्न वार्डो में भ्रमण कर डोर टू डोर कचरे के संग्रहरण का कार्य कर वाहनों में स्थापित साउण्ड के माध्यम से नागरिकों कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मुंह पर मास्क लगानें, आपस में दो गज की दूरी बनाये रखनें एवं आसपास के स्थलों में स्वच्छता बनाये रखनें सहित अन्य आवश्यक उपायों को अपनानें का प्रचार – प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88