शहपुरा पुलिस कि लगातार कार्रवाई,स्थाई वारंटीओं की हो रही धरपकड़

डिंडोरी। माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय शाहपुरा के उचित मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दाहिया द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 4-5 वर्ष से लगातार फरार स्थाई वारंटियों अपराध क्र. 349/15 के वारंटी पंचम पिता काशीराम मरावी उम्र 33 साल निवासी धनगांव, अपराध क्र. 912/16 के वारंटी भगत पिता रामा सैयाम उम्र 25 साल निवासी बस्तरा बंजर, अपराध क्रमांक 86/16 के वारंटी धोबी पिता कंछेदी तिलगाम् उम्र 28 साल निवासी पायली घुघरी को गिरफ्तार किया गया है।उक्त सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय शाहपुरा पेश किया गया उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दहिया, प्रधान आरक्षक दामोदर राव, जुबेर अली , विपिन जोशी, चंद्रशेखर चौबे, प्रदीप मिश्रा, संतोष यादव , आरक्षक आदित्य शुक्ला , पंकज सिंह , श्याम तिवारी, रामरतन मार्को , बृजेश तेकाम की मुख्य भूमिका रही।



