कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

निगमआयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण

कटनी। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए आवास उपलब्ध करानें की केन्द्र एवं राज्य शासन की अति महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अन्तर्गत शासन मंशानुसार पात्र हितग्राहियों को स्वयं के आवास की सुविधा का लाभ शीध्र प्राप्त हो सके इस हेतु निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे द्वारा आज प्रातः 9 बजे निगम के अधिकारियों एवं निर्माणाधीन एजेसी के ठेकेदार व योजना के प्रोजेक्ट कंसलटेंट के साथ सामूहिक रूप से प्रेमनगर बस्ती फेस -2 में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया जाकर आवश्यक निर्देश प्रदान प्रदान किये गए।

निगमायुक्त धाकरे द्वारा स्थल पर निर्मित / निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया जाकर शेष बचे निर्माण कार्य को शीध्र गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराते हुए पात्र हितग्राहियों को आबंटन एवं आधिपत्य प्रदान की कार्यवाही पूर्ण करानें के निर्देश प्रदान किये गए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम कार्यपालन यंत्री राकेश शर्मा, प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी अनिल जायसवाल, उपयंत्री जे.पी.सिंह बघेल सहित निर्माणाधीन एजेसी के ठेकेदार जे.के.गुप्ता सहित योजना के प्रोजेक्ट कंसलटेंट संदीप दुबे एवं अन्य संबंधित जनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88