स्व. नाटी शर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाया

जबलपुर दर्पण। समाजवादी चिंतक गरीबो के मसीहा स्व नाटी शर्मा का जन्म दिन उनकी कर्मभूमि रानीताल उजार पुरवा में मनाया गया। उनकी मूर्ती के समक्ष उजार पुरवा के समस्त रहवासी लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मूर्ति में माल्यार्पण किया पूजन अरचन के पश्चात स्व नाटी शर्मा के बताये संघर्ष के दिनों को याद किया जिसमें बस्ती के लोगों ने माना कि हमारे नेता स्व नाटी शर्मा ने हमारी बस्ती के लिए हमेशा चिंतित रहते थे उनका निवास तो रसल चौक में था लेकिन जब भी इस बस्ती पर कोई भी विपदा आती थी आधी रात को भी बस्ती की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क पर आ जाते थे आज भी इस बस्ती में सड़क, नाली ,बिजली पानी एवं उनका रहबास केवल और केवल उनके सतत् संघर्षों का परिणाम है। सभी बस्ती वासी उनके जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष इकट्ठा होकर उनको याद करते हैं और हर वर्ष उनके जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन किया जाता है और प्रसाद का वितरण किया जाता है। आज जन्मदिन के अवसर पर पर मुख्य रूप से उनके पुत्र सौरभ नाटी शर्मा और उनके सभी अनुयाइयो ने मूर्ति स्थल पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये,उनकों याद किया साथ ही उजार पुरवा वासियों द्वारा आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।



