मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

टी.बी. हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत वर्कशॉप संपन्न

मण्डला। टी.बी. हारेगा देश जीतेगा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में महिला एवं बाल विकास परियोजना के साथ समन्वय स्थापित करते हुए फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए जनजागृति अभियान के तहत टी. बी. हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत वर्कशॉप का आयोजन किया गया। डॉ. डी.के. टाकशांडे की अध्यक्षता में वर्कशॉप, प्रशिक्षण संपन्न हुआ, जिसमे उपस्थित अधिकारी कर्मचारी एवं कार्यकर्ताओं को टी.बी. बीमारी के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें टी.बी. के लक्षण, जाँच, उपचार, टी.बी. के टाइप, पल्मोनरी टी.बी. एवं एक्स्ट्रा पल्मोनरी टी.बी. के बारे में विस्तृत जानकारी एवं मरीज को पोषण आहार के लिए मिलने वाली राशि की जानकारी दी गई। वर्कशॉप में भारत सरकार की मंशा अनुरूप वर्ष 2025 तक देश को क्षय उन्मूलन का लक्ष्य एवं मध्यप्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप वर्ष 2024 तक प्रदेश को क्षय उन्मूलन करवाना है उस पर भी प्रकाश डाला गया।
वर्कशॉप में टी.बी. बीमारी के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला आर्थिक लाभ के बारे में अवगत कराया गया। जैसी की सरकार की मंशा है की टी बी मरीज के जेब से इलाज के लिए किसी तरह की आर्थिक समस्या न हो इसलिए सरकार मरीज को जाँच के आने जाने के लिए मिलने वाली राशि 750 रूपये एवं जब तक मरीज दवा खायेगा तब तक प्रतिमाह 500 रुपया मरीज के खाते में जमा होगा। वर्कशॉप में महिला एवं बाल विकास परियोजना के सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं कार्यकर्ता को बताया गया कि अपने अपने गांव समाज में टी बी के संभावित मरीजों को कैसे पहचानना है मरीज की बलगम जाँच एक्सरे की जाँच सीबीएनएएटी की जाँच सरकारी अस्पताल में सभी जांचे निःशुल्क होती हैं बताया गया। वर्कशॉप के मास्टर ट्रेनर कमल किशोर आर्मा सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर रहे एवं सियाराम केराम एसटीएलएस रहे। कार्यक्रम में महिला एवं बालविकास परियोजना के तरफ से रामकुमार झरिया-सुपरवाइजर, संध्या मरकाम-सुपरवाइजर एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88