मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश
फिट इंडिया कैंपेन के तहत् फुटबॉल खिलाड़ियों को दिए गए फिट रहने के टिप्स

मण्डला। लॉकडाउन से अब तक प्रदेश के समस्त स्कूल बंद हैं, बच्चों की शारीरिक गतिविधियां बंद हैं, ऐसे में उनके वजन बढ़ने को मद्देनजर उन्हें फिट रखने के लिए फिट इंडिया कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। ‘फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज’ कार्यक्रम एक दिसंबर से शुरू हो गया है। इसके अतंर्गत 15 दिसम्बर को महात्मा गांधी स्टेडियम में फुटबॉल के खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु टिप्स दिये गये। फुटबाल प्रशिक्षक पंकज उसराठे ने लगभग 40 खिलाड़ियों सुबह महात्मा गांधी मैदान में व्यायाम कराया उसके बाद फुटबॉल खेल के टिप्स दिये और साथ ही प्रतिदिन स्वस्थ्य एवं फिट रहने हेतु अपने अनुभव साझा किए।



