मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

अब अपनी मंजिल आसानी से तय करेगा परमू

कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही कर दिलाई ट्रायसाईकिल

मण्डला। दिव्यांग परमू अपनी मंजिल अब स्वयं तय कर सकेगा अब उसे अन्य किसी व्यक्ति पर आश्रित रहने की जरूरत नहीं है। कलेक्ट्रेट आकर परमू ने अपनी समस्या से कलेक्टर हर्षिका सिंह को अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर ही उसे ट्रायसाईकिल प्रदान की।
सिंगपुर निवासी 30 वर्षीय परमू पिता गोवर्धन सिंह को दिव्यांगता के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। अपना सफर तय करने के लिए उसे दूसरे व्यक्तियों पर निर्भर रहना पड़ता था। आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर परमू ने कलेक्टर हर्षिका सिंह से मुलाकात करते हुए अपनी समस्या बतलाई। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर उसे मौके पर ही ट्रायसाईकिल प्रदान की। ट्रायसाईकिल पाकर परमू के चेहरे पर प्रसन्नता के भाव स्पष्ट दिख रहे थे। त्वरित सुनवाई एवं निराकरण के लिए उसने जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88