जबलपुर किसान सम्मेलन में शामिल हुए डिंडोरी के किसान

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के किसान संभागीय स्तर जबलपुर में किसान सम्मेलन में शामिल होने भाजपा जिला डिंडोरी से सेंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की सभा में मैं शामिल होने जबलपुर पहुंचे। बताया गया कि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बताया गया कि मोदी सरकार ने अभी हाल ही में किसानों की जन कल्याण के लिए कृषि संशोधन विधेयक बिल लागू किया है, इस विधेयक के अंतर्गत किसानों को अपनी मर्जी से फसल को बेचने का कानून बनाया गया है, इसके साथ ही समर्थन मूल्य यथावत रहेगा और आवश्यक चीजों की भंडारण की व्यवस्था की गई है। कृषि बिल के समर्थन रैली में जबलपुर में विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ,संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत सहित अन्य प्रमुख लोग मंचासीन रहे।
भोजन पैकिट की कराई गई व्यवस्था।
कार्यक्रम में भाजपा के सभी 8 मंडलों में कार्यकर्ताओं को व्यवस्थित रूप से 25 बस और 15 छोटी गाड़ियों में भेजने की व्यवस्था की गई ।इसके साथ ही जाने और आने के लिए भोजन की पैकेट, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था भी की गई। वाहनों एवं भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रमुख रूप से पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, भाजपा जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ,पूर्व जनपद अध्यक्ष महेश धूमकेती, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ,शहपुरा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ने निभाई। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में दुली चंद उरैती पूर्व विधायक, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, महेश धूमकेती जिला महामंत्री ,ज्ञानदीप त्रिपाठी शाहपुर मंडल अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष सुशील राय, शहपुरा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ,मेहंदवानी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, अमरपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ,डिंडोरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, समनापुर मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत, करंजिया मंडल अध्यक्ष राजकुमार मोंगरे ,बाजार मंडल अध्यक्ष अश्वनी चैरसिया सहित मंडलों के प्रभारी, सह प्रभारी व कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। शहपुरा से सुबह ग्यारह बजे मडंल महामंत्री सुरेन्द्र साहू के द्वारा सभी गाड़ियों में कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो को बैठाकर जबलपुर के लिए रवाना किया साथ जिले के सभी गाड़ियों में बैठे लोगो को लिए भोजन पैकट दिलवाया गया।



