डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर तक

डिंडौरी दर्पण ब्यूरो। जिले के धमनगांव के प्राचार्य संचिता बनर्जी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा छठवीं 2021 के आवेदन करने की अंतिम तिथि जो 15 दिसंबर निर्धारित थी, उसे बढ़ाकर 29 दिसंबर कर दिया गया है। अतः जो अभ्यर्थी किसी कारण वश फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके पास सुनहरा अवसर है,आवेदक अब 29 दिसंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। गौरतलब है कि नवोदय विद्यालय समिति का ऑनलाइन वेबसाइट पोर्टल 22 अक्टूबर से शुरू हो चुका है, जो 29 दिसंबर तक खुला रहेगा। डिंडोरी जिले के कक्षा पांचवी में अध्ययनरत विद्यार्थी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं।अंतिम तिथि बढ़ने का लाभ उठाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में विद्यार्थी फॉर्म भरकर अपने उज्जवल भविष्य में प्रवेश करने का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वी में प्रवेश की अंतिम तिथि को भी बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है, डिंडोरी जिले के कक्षा आठवीं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थी नवोदय में कक्षा 9वी में प्रवेश पाने के लिए इस अवसर का लाभ ले सकते हैं तथा फॉर्म भरकर कक्षा नौवीं की परीक्षा में शामिल होकर अपने स्वर्णिम भविष्य की शुरुआत कर सकते हैं। पालकों से अपील भी की जा रही है कि कक्षा पांचवी और आठवीं में अध्ययनरत अपने बच्चों का नवोदय का फॉर्म भरवाए और उन्हें कक्षा छठवीं और 9वी में प्रवेश दिलाकर श्रेष्ठ शिक्षण व्यवस्था का लाभ उठाने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88