मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगी हिरना बाईः हर्षिका सिंह

हिरना बाई ने कलेक्टर से अपने समूह द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन करने का निवेदन किया

मण्डला। भ्रमण के दौरान स्कूल टोला बनिया निवासी हिरना बाई ने कलेक्टर हर्षिका सिंह से अपने समूह द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन करने का निवेदन किया। कलेक्टर ने सहजता से आमंत्रण स्वीकार कर हिरना बाई द्वारा किए जा रहे उद्यानिकी फसल, मशरूम उत्पादन तथा किराना दुकान का अवलोकन किया। हिरना बाई ने बताया कि वह यमुना स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई है। ग्रामीण आजीविका परियोजना के अधिकारियों द्वारा समझाईश दिए जाने पर उसने घर से लगी हुई स्वयं की जमीन में सब्जी का उत्पादन प्रारंभ किया जिसमें उसे अच्छा लाभ हुआ।
आय को बढ़ाने की दृष्टि से उसने मशरूम उत्पादन प्रारंभ किया। साथ ही अपने घर में किराने की दुकान खोल ली। इन गतिविधियों से उसे अच्छी आमदनी हो रही है। वह इन गतिविधियों को आगे बढ़ाना चाहती है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने हिरना बाई के कार्य की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को उत्पादों की मार्केटिंग में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि हिरना बाई आने वाले समय में महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88