मध्य प्रदेशसिवनी दर्पण

जिले का पहला धान खरीदी केन्द्र सिंह वाहिनी स्वसहायता महिला समूह को मिला

सिवनी जिले में पहला धान खरीदी महिला सिंहवाहिनी स्व सहायता समूह धारनाकला को धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1 केकडई मिली।

जिले के लिए गौरव की बात महिलाएं कर रही धान खरीदी।

सिवनी। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा किसानों की फसल को समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है।वही धान उपार्जन के लिए जिले में विभिन्न सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र बनाये गये है।वही जिला सिवनी के बरघाट तहसील के धारनाकला में महिलाओं का एक सिंहवाहिनी स्व सहायता समूह है,जो इस बार धान खरीदी में भाग लिया है।जिले के लिए गौरव की बात है कि महिलाएं भी आगे आ रही है।इस समूह को देखकर अन्य महिला समूह को प्रेरणा मिलेगी तथा वही सरकार एवं प्रशासन की हर एक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेंगी।वही धान उपार्जन केंद्र सिंहवाहिनी स्व सहायता समूह धारनाकला के केंद्र क्रमांक 1.केकडई की प्रभारी श्रीमति सरिता चौहान एवं सहप्रभारी श्रीमति अनुराधा मात्रे ने जानकारी देते हुये बताया कि जिले में सिर्फ हमारी सिंहवाहिनी स्व सहायता समूह धारनाकला को धान खरीदी केंद्र मिला है।

महिलाओं को मिला प्रतिभा निखारने का अवसर

यह हमारे लिए व हमारी समिति के लिए एक ऐसा अवसर प्रदान करता है।जिससे हम महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिला है।और अन्य महिलाएं समितियों के लिए जागरूकता की पहल हम लोग कर रहे है।इसी प्रकार उन्होंने बताया धान उपार्जन केंद्र केकडई में विगत दिन केंद्र पर शेष अनाज धान सादा की मात्रा लगभग 12521 क्विंटल धान खरीदी कर केंद्र पर व्यवस्थित रखा हुआ है।तथा उपार्जन केंद्र केकडई में भंडारण केंद्र को दिए गए अनाज की कुल मात्रा धान सादा 8379.983 क्विंटल है।जिसका परिवहन सुचारू रूप से हो रहा है।खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि खरीदे गये अनाज की कुल राशि 23390317.04 रुपये है तथा केंद्र में शुद्ध भुगतान की देय राशि 21519413.04 रुपये है।और केंद्र प्रभारी ने बताया कि ऋण के विरुद्ध वसूली की गई कुल राशि 1870904 रुपये है।वहीं खरीदी केंद्र में सर्वेयर के द्वारा किसान की धान की नमी व मापदण्ड के अनुसार खरीदी की जा रही है।तो किसानों की धान की साफ सफाई हेतू पंखे की भी व्यवस्था की गई है।जिससे किसान अपनी धान की सफाई कर मापदण्ड अनुसार बेच सकें। खरीदी केंद्र में लगभग 25000 बारदाने की बोरी प्राप्त की गई है।जिसमें उपयोग हुए बारदानों की संख्या 20950 बोरी है वही सरकार द्वारा धान उपार्जन केंद्र में लाइट,पानी,बिजली,प्राथमिक उपचार हेतु व्यवस्था के सख्त निर्देश दिए गये है।वही धान उपार्जन केंद्र केकडई में सारी व्यवस्थाएँ देखने को मिली ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88