ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को मारी जोरदार टक्कर

घटना में एक की मौत एक की हालत गंभीर।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत डिंडोरी अमरकंटक मुख्य मार्ग के खरगहना तिराहा के धान खरीदी केंद्र के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई है वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिले उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी में बताया गया कि डिंडोरी से सगरटोला की ओर बाइक से जा रहे रावेंद्र मिश्रा निवासी रीवा और जबलपुर जिले के कुंडम निवासी उत्कर्ष मिश्रा को आज सुबह तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक ने खरगहना तिराहा के पास टक्कर मार दी, जिसमें रावेन्द्र मिश्रा की घटनास्थल पर मौत हो गई ही मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
- बस में बैठने सागर टोला तक जा रहे थे बाइक सवार।
जानकारी में बताया गया कि कुंडम निवासी उत्कर्ष अपने साथी को बस में बैठाने सागरटोला तक जा रहा था, तभी खरगहना सोसायटी लेम्प्स के पास सामने से आ रही तेज गति से 12 चका ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार थी कि घटना में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए हैं। सूचना के बाद डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को गीधा गांव के पास जप्त किया है,बताया गया कि आरोपी ड्राइवर को पुलिस पकड़ कर थाने तक लाए जाने की जानकारी मिली है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर स्पीड ब्रेकर व पुलिस स्टोपर नहीं लगाए जाने के आरोप लगाए गए हैं, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।



