स्वर्गीय बबलू मार्टिन स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन

गोवर्धन गुप्ता मैहर। फ्रेंड्स क्लब मैहर द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दिनाक 18 जनवरी दिन सोमवार को पहला मैच संगठन क्लब करौंदी एवं टाइगर स्टार क्लब मैहर के बीच खेला गया । जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए करौंदी की टीम ने 12 ओवर में 102 रन बनाए जिसमें सुधीर सिंह ने 28 रन एवं अंकित ने 34 रन बनाए ।जवाबी पारी खेलने उतरी टाइगर स्टार की टीम अच्छी बैटिंग करती रही लेकिन सुधीर की घातक गेंदबाजी के सामने अचानक एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और निश्चित रूप से यह जीत जाने वाला मैच 10 रन से टाइगर स्टार मैहर की टीम हार गई । अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए सुधीर सिंह करौंदी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच के मुख्य अतिथि माननीय संतोष सोनी एवं नितिन ताम्रकार रहे। अतिथियों का स्वागत शमशेर खान दीपक सिंह सुनील आहूजा विश्वनाथ अग्रवाल के द्वारा किया गया। आज का दूसरा मैच सोनवारी एवं कुशेडी के बीच खेला गया। जिसमें पहले बैटिंग करते हुए सोनवारी ने 12 ओवर में मात्र 76 रन ही बना सकी जवाबी पारी खेलने उतरी कुशेडी की टीम 77 रनों का आसान लक्ष्य प्राप्त करने के लिए तेजी से रन बनाना चालू किया और जल्दी जल्दी रन बन भी रहे थे। इसी बीच कप्तान ने लाली को बॉलिंग करने के लिए बुलाया और लाली ने आते ही खतरनाक बॉलिंग की उन्होंने 3 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट झटक लिए और यह मैच 2 रन से सोनवारी की झोली में डाल दिया ।लाली को मैन ऑफ द मैच दिया गया आज के प्रमुख एंपायर सुंदर सिंह ,मनोज सोनी,मुस्तकीन,रवि साहू तथा कमांट्रेटर विशाल द्विवेदी ,स्कोरर मदन लाल रहे । आज के मैच में प्रमुख रूप से खेल विशेषज्ञ लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल ,दीपक सिंह ,प्रदीप नामदेव, अंश शर्मा,ध्यान कमल,स्पर्श श्रीवास्तव,महेश माधवानी,पुनीत पांडे,प्रियांश श्रीवास्तव ,सिद्धांत कमल सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।



