डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर बाउंड्री लगाकर पुरानी डिंडौरी ने जीता रोमांच मुकाबला

डिंडौरी दर्पण ब्यूरो। नगर के उत्कृष्ट मैदान में चल रहे कोरोना वॉरियर्स कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिया में शुक्रवार को 6 टीमो ने अपनी किस्मत आजमाई,जिसमे से किंग्स इलेवन, गोपालपुर और पुरानी डिंडौरी की टीम ने जीत दर्ज की। पहला मैच किंग्स इलेवन और ग्राम उदरी में मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में अपने सात विकट खो कर 140 रन बनाये। मैच के दौरान पारी में सबसे ज्यादा 46 रन ओमकार के बल्ले से निकले। वही 140 रनो का पीछा करने उतरी ग्राम उदरी 10 ओवर 5 विकट खो कर मात्र 75 रन ही जोड़ सकी और मैच को बड़ी आसानी से 65 रनो से गवा दिया। मैच का मेन ऑफ द मैच ओमकार को चुना गया। मैच के निर्णयाक की भूमिका बेटू मरकाम और आदिश जैन ने निभाई। वही दूसरा मैच गोपालपुर और कंचनपुर के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंचनपुर की टीम 57 रन में ही अपने सारे बल्लेबाज खो दिये। जीत के लिए मैदान में उतरी गोपालपुर की टीम के ओपनर गोल्डी ने ही एक छोर से 36 रन जड़ के मैच को एकतरफा कर दिया और 6 ओवर की 3 गेंद में मैच को अपनी झोली में डाल लिया।

गोल्डी को चूना गया मैन आफ द मैच।

रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद मैच के मेन ऑफ द मैच गोल्डी रहे। वही दिन का तीसरा मैच रॉयल्स इलेवन और पुरानी डिंडौरी के बीच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स के बल्लेबाजों ने 12 ओवरों में 122 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिये। वही जबाबी पारी खेलने उतरी पुरानी डिंडौरी की शुरुआत अच्छी नही रही और शुरू के ओवरों में ही 7 विकट पवेलियन लौट गये, वही पुरानी डिंडौरी की टीम ने अपनी हार न स्वीकार करते हुये आठवे विकेट से संभाल कर खेलना शुरू किया और बंटी ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 70 रन जड़ कर पुरानी रॉयल्स इलेवन के मुंह से जीत को छीन ली। बंटी ने अंतिम ओवर की चौथी बॉल बाउंड्री लगा कर जीत पुरानी डिंडौरी के खाते में डाल दिया। मैच के मेन ऑफ द मैच बंटी को चुना गया और टी-शर्ट प्रदान की। आयोजको में नदीम खान, इंद्रपाल, अविनाश, आजाद, लकी अली, करामात, भुवन, इमरान, साजिद पठान ,आयोजन समिति के लोग, खिलाड़ी, दर्शक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88