बच्चों का प्रोत्साहन ही उज्जबल भविष्य की नींवः आशीष राय

देशभक्ति गीत प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए सम्मानित
गाडरवारा। सारे जहा से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा, हम बुलबुले है इसके ये गुलसिता हमारा ! जब देशभक्ति के जब इन गीतों को सुनते है तो मानो शरीर में एक अद्भुत ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे ही गीत जब छोटे छोटे बच्चे अपनी प्यारी और तोतली आवाज में गाते है तो अद्भुत ऊर्जा के साथ आत्मीय आनंद की प्राप्ति भी होती है। ऐसा ही दृश्य विगत दिवस समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क साईं शिक्षा मार्गदर्शन केंद्र के आयोजन में देशभक्ति गीत की प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमे समिति के अध्यक्ष आशीष राय,संरक्षक कुशलेन्द्र श्रीवास्तव,अशोक राय,प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया की उपस्तिथि में साईं बाबा जी के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आशीष राय ने अपने उद्बोदन में कहा कि जब हम इस उम्र में थे तब ऐसी प्रतियोगिताएं,ऐसा प्रोत्साहन नहीं दिया जाता था। जो साईं परिवार देता आ रहा है। मुझे अच्छे से याद है कि मैंने तो अपने विधार्थी समय कभी माइक को नहीं पकड़ा था। पर आज इन बच्चों को किसी भी माध्यम से इनके अंदर के डर को ख़त्म करने का एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है ताकि हम इन उज्जबल भविष्य में नव भारत का निर्माण कर सकें। कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने समिति के इस आयोजन की बड़े हर्षित स्वर में सराहना करते हुए कहा की आज बच्चों का इस प्रतियोगिता के माध्यम से जो प्रोत्साहन साईं परिवार कर रहा है इसका फल आने वाले समय में बड़ा मीठा मिलेगा जिसकी शायद हम कल्पना भी नहीं कर सकते। प्रदीप ब्रिजपुरिया ने अपने उद्बोदन में कहा की इन्ही बच्चों से भारत का भविष्य है आज अगर हम इन्हे प्रोत्साहन और आगे बढ़ने का साहस देंगे तो आने वाले समय में यही बच्चों कुछ नया करके भी दिखाएंगे यह मेरा विश्वास है। तद्पश्चात गीत प्रतियोगिता का आगाज करते हुए स्थानीय बच्चों ने अपनी तोतली, मीठी आवाज से देश भक्ति गीतो को गाकर पूरी महफ़िल का समा बांध दिया। एक से बढ़कर एक गीत गए। ये मेरे वतन के लोगें, नन्हा मुना राही हूँ,सारे जहां से अच्छा,ये वतन ये वतन आबाद रहे तू,तेरी मिटटी में मिला जावा,मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन इत्यादि गीतों की गनगुनाया गया। जिसके उपरांत विशेष सहयोग आत्मीय आभार सम्मान का वितरण किया गया जिसमे बबलू कहार,संजय विश्वकर्मा,ओम श्रीवास्तव,अंकुर सक्सेना,ललित सावनेर,कुशल प्रिंटर्स,यूनिक सायबर जोन इत्यादि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी बच्चों को मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मंच का संचालन बबलू कहार ने आभार व्यक्त कमलेश सोनी ने किया। इस अवसर पर स्थानीय महिला,पुरुष एवं बच्चें उपस्तिथ थे।



