बेलगाम महँगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

मैहर। आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज सिंह के आह्वान पर जिला सतना मे किया जंगी धरना प्रदर्शन। डीजल गैस खाद्य पदार्थ आदि से आज आम आदमी परेशान है।
जिला अध्यक्ष संजय बंका ने कहा पेट्रोल की कीमतें आसमान छूते हुए अपने ₹100/- के आंकड़े को पार कर चुकी है, वही डीज़ल 90 रुपया प्रति लीटर है, महँगी बिजली,बढे बिजली बिल से जनता पहले ही परेशान हैं। आम सतना निवासियों के जनसंवाद मे लोगों का मानना है कि मोदी सरकार हर क्षेत्र मे असफल हो चुकी हैं।वर्तमान में लगभग 40 डालर प्रति बैरल क्रूड आयल के हिसाब से पेट्रोल की प्रति लीटर ₹40/- कीमत आती हैं जिस पर ₹100/- प्रति लीटर पर पेट्रोल आम जनता को बेचना ,जनता की जेब में डाका डालने के समान है।
जिला सचिव दीपक बुधौलिया द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर कीमतो मे लगभग ₹100/- बढाने को आम गृहिणी के बजट को बिगाड़ने की बातें कही। किसानों के खिलाफ लाये गये तीनों काले कानून जिसमें किसानो की जमीन चंद मित्र उद्योगपतियों के हित मे छीनना, जमाखोरी को बढावा देकर, महगाई को आमंत्रित करने,MSP की गारंटी ना देना,मोदी सरकार की नीयत मे खोट को साफ बता रहा हैं। उपरोक्त जंगी प्रदर्शन में, राहुल सिंह परिहार, अनुराग सिंह, मैयादीन यादव, चांदनी खान,संतोष नेमा एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बढ चढ कर भाग लिया।



