बदेरा क्षेत्र के समस्त ग्राम वासियों ने पेयजल योजना के संबंध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गोवर्धन गुप्ता मैहर। बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एलएनटी कंपनी द्वारा बाणसागर पेयजल योजना अंतर्गत में जगह-जगह पानी की टंकी बनाई गई है जिसमें निर्माण कार्य सही ढंग से ना होने के कारण व ग्राम में जगह-जगह गड्ढे की खुदाई व सड़क नष्ट किए जाने के संबंध में बदेरा क्षेत्र के सभी ग्रामवासी इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है क्षेत्र के सभी वासियों का कहना है कि बदेरा सर्किल के अंतर्गत ग्राम भदनपुर,बदेरा,लटागांव, ककरा,सारंग,जुड़मानी, पिपरा खंड एवं अन्य ग्रामों में एलएनटी कंपनी द्वारा बाणसागर पेयजल योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें एलएनटी कंपनी के द्वारा कार्य को सही ढंग से नहीं कराया जा रहा तथा कार्य में अनियमितता की जा रही है व ग्रामों में रोड को जगह-जगह खोदा जा रहा है और सही तरीके से पेयजल कार्य नहीं किया जा रहा है, उक्त रोड को भी नष्ट किया जा रहा है जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है जिसके चलते आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं व आम जन मानस को आने-जाने में व रहने सहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आम जनमानस द्वारा एलएनटी के कर्मचारियों से उक्त संबंध में बात करने पर एलएनटी के कर्मचारियों की अनुमति की जरूरत नहीं है हम जैसे चाहेंगे वैसे कार्य करेंगे तथा किसी की बात को नहीं सुना जा रहा है ऐसी स्थिति में एलएनटी कंपनी के निर्माण कार्य में की जा रही अनियमितता को सही ढंग से कार्य करवाया जाए अन्यथा 2 दिन के बाद प्रार्थी गण अनशन में बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे समस्त ग्राम वासियों ने एसडीएम से निवेदन किया है कि साहब अगर एलएनटी द्वारा जो कार्य किया जा रहा है उसकी जांच नहीं कराई और कार्य को सही ढंग से नहीं कराया तो हम समस्त ग्रामवासी धरने पर बैठ विरोध प्रदर्शन करेंगे।



