नियमो को ताक पर रख बन रही सड़क

बदेरा से भैरवा एवम अजवाइन तक बनने वाली प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत बन रही सड़क में भारी भृष्टचार गुडवत्ता विहीन बन रही सड़क
मैहर। बदेरा से भैरवा व अजवाइन को ओर जाने वाली मार्ग पर सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत बनाई जा रही सड़क निर्माण में पुराने डामर वाली सड़क को उखाड़कर कर उसी सड़क पर उखाड़ी गई डामरी वाली सड़क की मलवे को हटाने के बजाय उसी सड़क के नीचे दबाते हुए घटिया निर्माण पर लेप लगा रहे है सूत्रों की माने तो सड़क निर्माण में सबसे पहले नीचे की बेस 40 एमएम बड़ा गिट्टी होना चाहिए लेकिन ठेकेदार की अधिक कमाई की लालच ने बेस में 90 प्रतिशत डस्ट और 10 प्रतिशत 40 एमएम गिट्टी मिलाई जा रही है इस भ्र्ष्टाचार से बन रही सड़क पर जिम्मेदार विभाग आंखे बन्द किये है लेकिन जिस तरह सड़को का काम प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत चल रहा काम बड़े स्तर पर मिलावट खोरी की जा रही है जिससे सड़को की लाइफ खतरे में रहता है और जिससे सड़को की हालत जल्दी खराब होने लगती है। अब देखना है कि घटिया सड़क निर्माण कार्य पर क्या विभाग द्वारा कार्यवाही होती है?



