कटनी की महिला हॉकी टीम घोषित, 27 को खेलेगी पहला मैच

कटनीदर्पण। दमोह में आगामी 25 फ़रवरी से 3 मार्च के बीच सम्पन्न होने जा रही अंतर् जिला सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिये हॉकी कटनी की टीम घोषित की गई । 18 सदस्यीय टीम में रितू छिपेल, अश्विनी कुंडे, कामनी वंशकार (कप्तान), श्रद्धा विश्वकर्मा, अविका रजक, अनमोल, मुस्कान निषाद, प्रांजली, रिमझिम सोनी, चेतना गुप्ता, पलक बर्मन, श्रष्टि श्रीवास, आकांक्षा बर्मन, काजल खटीक, सौम्या बर्मन, अदिति रजक, विधी रजक, और भूमिका शामिल हैं । श्रीमती पिंकी बलियानी , नीतू निषाद कोच एवं विनोद रजक मैनेजर होंगे । हॉकी कटनी टीम अपना पहला मैच 27 फ़रवरी को सिवनी के साथ खेलेगी ।
टीम 26 फ़रवरी को दमोह के लिए रवाना होगी ।
महिला हॉकी टीम के चयन दौरान हॉकी कटनी के राकेश चतुर्वेदी, शंकर लाल सोनी, अश्विनी बड़गैंया, आदेश खरया, डॉ विनीत गुप्ता, दिलीप चन्द्रा, अनिल दुबे, सुरेश रिझवानी, राजीव चतुर्वेदी, विजय नागा, नीरज चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम अग्रहरि, आमिर कय्यूम, राजेंद्र सिंह, विनोद रजक, उमाकांत कनोजिया, अंकुर चतुर्वेदी, पिंकी बलियानी, नीतू निषाद की गरिमामयी उपस्थिति रही ।



