सामाजिक सरोकार में श्रेष्ठ कार्य करने पर विकास चंदेल को मिला पदक

प्रणाम नर्मदा युवा संघ के अध्यक्ष हैं श्री चंदेल
डिंडोरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रिय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के तृतीय दीक्षांत समारोह में समाज कार्य विभाग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर विश्वविद्यालय द्वारा स्वर्ण पदक से विकास चंदेल को सम्मानित किया गया है, बताया गया कि वर्ष 2019 में उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें सम्मानित किया गया है। बताया गया कि विकास चंदेल डिंडोरी जिला के छोटे से गांव कूंड़ा के निवासी हैं,पिता नेम सिंह चंदेल गांव में छोटे कृषक हैं, प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्रारंभ होकर उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी में हुई, इसके बाद अमरकंटक विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई बी.एस.सी.बी.एड. में स्नातक तथा एमएसडब्ल्यू में स्नातकोत्तर में किया। गौरतलब है कि श्री चंदेल प्रणाम नर्मदा युवा संघ संगठन के अध्यक्ष हैं तथा विगत लगभग 8 वर्षों से समाजिक कार्य के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। शिक्षा स्वास्थ्य, स्वच्छता, सर्पदंश जागरुकता, रक्तदान शिविर, कैरिअर काऊंसिलिंग आदि पर लगातार कार्य करते आ रहे हैं। विगत दिनों ही इनका विश्वविद्यालय अमरकंटक में पी.एच.डी. हेतू चयन हुया है,जिससे जिलवासी, शुभचिंतक, दोस्त मित्रों में खुशी की लहर है। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री भारत सरकार डाक्टर रमेश पोखरियाल निशांक, विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रो धीरेन्द्र पाल सिंह, समारोह के अध्यक्ष के रूप में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डां मुकुल शाह एवं कुलपति प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी सहित अनेक क्षेत्रीय सांसद, विधायक, विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



