बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं और सेफ सिटी के लिये जनजागरुकता रथ हुआ रवाना

अपर कलेक्टर जगदीशगोमे ने रथ को दिखाई हरी झण्डी
कटनीदर्पण। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कटनी द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं एवं सेफ सिटी के संबंध में जन जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं सेफ सिटी प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता रथ को अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी जगदीश गोम ने हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह भी मौजूद रहे। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं एवं सेफ सिटी प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता रथ जिले के समस्त विकासखण्डों में भ्रमण कर स्थानीय भाषा में गीतो के माध्यम से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं एवं महिलाओं के लिये सेफ सिटी सेफ कटनी के संबंध में जनसामान्य को जागरुक करेगा।
इस अवसर पर एसीईओ जिला पंचायत गौरव पुष्प, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप मुडि़या, सिविल सर्जन डॉ. यंशवंत वर्मा, सहायक संचालक वनश्री कुर्वेती भी उपस्थित रहे।



