कटनी दर्पणमध्य प्रदेश
बेहतर व्यवस्थाओं के दिये निर्देश

एसडीएम ने किया शासकीय आईटीआई का निरीक्षण
कटनीदर्पण। एसडीएम कटनी बलबीर रमन ने शासकीय आईटीआई पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने आईटीआई में प्रयोगशाला, परिसर की व्यवस्थायें एवं शिक्षण कार्य का जायजा लिया। अपने विजिट के दौरान उन्होने परिसर का मेन्टिनेन्स कर व्यवस्थायें दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। साथ ही स्टाफ को भी शिक्षण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुये विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश भी विजिट में दिये। आईटीआई में अध्ययनरत विद्यार्थियों से उन्होने चर्चा की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये शासकीय आईटीआई के प्राचार्य को आवश्यक निर्देश एसडीएम श्री रमन ने दिये।



