डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिलेभर में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत

सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

गंभीर हालत में घायल महिला को किया गया जबलपुर रेफर।

डिंडोरी। जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है तो वहीं दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक गंभीर हालत में घायल महिला को जबलपुर रेफर किया गया है, बाकी सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बताया गया कि सड़क हादसे में ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई, जिससे सवार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी डायल 100 को दी गई, पुलिस की सहायता से घटनास्थल से घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचते पहुंचते ही दम तोड़ दिया है। वहीं दूसरी घटना कोतवाली थाना अंतर्गत गीधा गांव के पास डिंडोरी अमरकंटक मार्ग पर हुई, जहां मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार कल सोमवार को गीधा गांव के पास मोटरसाइकिल और कार की दुर्घटना में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिले भर में लगातार हो रहे सड़क हादसों में वाहनों को ओवरटेक करने, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने व तेज गति से वाहन चलाने से दुर्घटना होना सामने आ रहे हैं। लोगों की माने तो कहीं ना कहीं अधिकार वाहन चालकों में जागरूकता का अभाव बना हुआ है, जिससे आए दिन कई दुर्घटना होना सामने आ रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88