रामकीर्तन में भोजन करने गये हुए थे पीड़ित और चोरों ने पार कर दी नगदी सहित जेवरात

कोतवाली थाना डिंडोरी अंतर्गत भाजीटोला गांव का मामला।

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भाजीटोला में अज्ञात चोरों के द्वारा दो सूने घर से जेवरात व नगदी पैसे लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत को लेकर पीड़ित संतोष राठौर के द्वारा कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराया है। आवेदक संतोष राठौर पिता कल्लू सिहं राठौर उम्र 21 साल निवासी ग्राम भाजीटोला का स्थायी निवासी है,जो फरियादी अपने काका भूखन सिह राठौर के साथ कोतवाली थाना आकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ताओं ने कोतवाली थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि गांव में 15 मार्च के दिन रामकीर्तन का कार्यक्रम दुर्गा मंदिर के पास चल रहा था। शाम करीब 08 बजे गांव में हो रहे रामकीर्तन में सभी घर परिवार सहित घर में ताला लगाकर रामकीर्तन में भोजन का प्रसाद कार्यक्रम में शामिल होने गए थे,कि रात्रि के लगभग 09 बजे पिता कार्यक्रम से वापस घर गए तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजा खुला हुआ था,जब घर के अंदर गया तो आलमारी के दरवाजा टूटा हुआ दिखाई दिया।
- आलमारी के अंदर रखे हुए थे नगदी सहित जेवरात।
आलमारी के अंदर पेटी में रखे चांदी के जेवरात,पुरानी 02 नग करडोरा की वजन करीब 110 तोला,01 नग बघोरा चांदी की वजन 60 तोला, 01 नग छन्नी चांदी की वजन 25 तोला, फैंसी पायल 03 जोड़ी, चांदी की वजन 12 तोला , कंगन चांदी की 01 जोड़ी की वजन 28 तोला , बोरादार पायल चांदी 01 जोड़ी की वजन 28 तोला , एक जोड़ी लच्छा चांदी की वजन 44 तोला,सोने की 04 नग पुराने, कानों की पहनने वाली टिप्सों की वजन 6 ग्राम एंव फूल सोने की वजन 4 ग्राम सहित पुरानी घरेलु उपयोगी सामग्री थे। आवेदक ने बताया कि 80,000 रूपये नगद 43 किवंटल धान बेचने के रखे हुए थे जिससे अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले गये। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है तथा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना की पुलिस ने अपराध क्र. धारा 457,380 ताहि. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



