मेट संघ की बैठक का आयोजन,बनाई गई आगें की रणनीति

संघ ने आगामी समय में आंदोलन करने की बनाई रूपरेखा
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत मानिकपुर गांव में मेट संघ की बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में आगामी समय के लिए संघ द्वारा रणनीति बनाई गई।बैठक के दौरान आगें की मांगों को लेकर आंदोलन करने की बात बैठक में संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा बताई गई है।मेट संघ ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत द्वारा मेट से साल भर 365 दिनों तक पंचायत में काम लिया जाता है और बदले में उन्हें मात्र 100 दिनों का ही भुगतान किया जाता है।मानिकपुर सेक्टर में संघ की बैठक का आयोजन करते हुए जिले में कार्यरत्त मेटो को नियमितीकरण करने की मांग और अन्य समस्याओं को लेकर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा विचार मंथन किया गया और आगें की रूपरेखा तैयार करते हुए मांगों को ध्यान में नहीं रखने की स्थिति में मेट संघ द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।



