किसलपुरी अग्नि कांड के तीन दिन बाद हो सका मृतकों का अंतिम संस्कार

मोहन बनवासी ने नागपुर में पत्नी व बच्चों के लिए खरीदे थे कपड़े।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के अमरपुर विकासखंड अंतर्गत किसलपुरी गांव में पिछले दिनों मंगलवार की रात हुए हृदय विदारक अग्निकांड में मृत 31 वर्षीय सपना बनवासी का पति और बच्चों का पिता मोहन बनवासी कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डॉउन में बन्द यातायात सुविधाओं के कारण नागपुर से कल रात घर पहुँच पाया, जिससे बाद आज शुक्रवार को मृतकों का अंतिम संस्कार रीति रिवाज के साथ किया गया।गौरतलब है कि मृतक महिला का पति विगत पिछले दो महीनों से नागपुर में रोजी,रोटी कमाने के लिए काम करने गया हुआ था। घर में सपना बनवासी कपड़ा सिलाई कर अपना और अपने बच्चों का जीवनयापन करती थी। सब कुछ ठीक ही चल रहा था, बच्चे और बीबी को होली का इंतजार था, जब घर का मुखिया मोहन त्यौहार पर घर आने वाला था, पर मंगलवार देर रात हुई अचानक अग्नि कांड से गरीब परिवार पर पूरी तरह बिखर गया और सब कुछ बर्बाद हो गया गई, पूरा परिवार रात के अंधेरे में हमेशा के लिए गुम हो गया। बीवी के साथ दोनों बच्चे भी उसका साथ छोड़ इस दुनिया से अलविदा हो गये।
- होली में वापस घर आने पर बीवी-बच्चों के लिए कपड़े लाने का किया था वादा।
किसलपुरी गांव में रहने वाला मोहन बनवासी नागपुर काम करने गया हुआ था, जो होली में वापस घर आने पर अपनी पत्नी के लिए साड़ी, सेंडल, ओर लड़के के लिए कपड़ा, जूता, ओर बेटी के लिए भी कपड़ा और सेंडल खरीद कर रखा था, कि होली में घर जाऊंगा तो बीवी बच्चों को होली में नए कपड़े और नये जूते और चप्पल देगा। पर उसे क्या पता था कि जिनके लिए वह यह सब खरीद रहा है उनका चेहरा भी देखना नसीब नही होगा। कल जब रात मोहन अपने घर पहुँचा उसे पता चला कि जिनके लिए वह सामान लेकर आया था, वह सब अब इस दुनिया मे नही है तो मोहन के दुख का ठिकाना नही रहा, ओर तड़प तड़प कर रोने लगा।
- हादसा, हत्या या फिर साजिश संयस बरकरार ।
कल शुक्रवार को नम आंखों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मोहन के दुख में शामिल हुए, तीनों मृत आत्माओं के अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद पूरे नगर में इस घटना से जहां दुख व्याप्त रही, वहीं घटना को लेकर शांत और अपराध की काली छाया से सुरक्षित ग्रामवासी चिंतित भी है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस व लोगों में अभी भी संयस बरकरार है,कि आख़िरकार परिवार के हत्या हुई या फिर घटना एक हादसा है या किसी ने परिवार को मारने में साजिश रची गई थी। घटना का राज पुलिस जल्द से जल्द उजागर करे और घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है।



