डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक पेड़ से टकराए एक की मौत,एक गंभीर

शहपुरा थाना क्षेत्र के अमखोह गांव के पास हुआ हादसा।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार लगभग दोपहर गांव के पास सड़क में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए, जिससे घटना स्थल पर ही मौके पर एक युवक ने दम तोड़ दिया, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस वाहन की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया, जहां घायल का उपचार जारी है,घटना के बाद शहपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कस्तूरी गांव के मोटरसाइकिल में सवार होकर दो युवक मानिकपुर गांव जा रहे थे ,लेकिन मोटरसाइकिल की गति तेज होने के कारण रास्ते में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी पेड़ से जा टकराई, जिससे एक युवक की मौत हो गई है दूसरा युवक गंभीर रूप घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88