खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अधिवक्ता संघ शहपुरा ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जबलपुर के सीहोरा न्यायालय परिसर के बाहर गोली काण्ड पर जताया विरोध।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में बुधवार को शहपुरा अधिवक्ता संघ के द्वारा तहसील कार्यालय शहपुरा पहुंचकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है।तहसील अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष दयाराम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च को जबलपुर जिले के सिहोरा में न्यायालय परिसर के बाहर दो हमलावरों ने युवा अधिवक्ता सूर्यभान सिंह को गोली मार दी गई थी , जिससे अधिवक्ता को गंभीर चोटें आईं और अधिवक्ता वर्तमान में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।जिसके विरोध में कल बुधवार को शहपुरा तहसील न्यायालय में कार्यरत सभी अधिवक्ता एकजुट होकर हमलावरों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग करने के साथ घटना की घोर निंदा करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार से संघ द्वारा लगातार जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कानून लागू करने की मांग की जा रही है,इसके पूर्व भी शासन प्रशासन से कई बार एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की गई लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।राज्यपाल के नाम तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88