खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को भाजापा मंडल अध्यक्ष ने श्रीफल देकर किया सम्मान

भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के भाजपा मंडल शाहपुर के अध्यक्ष सुशील राय द्वारा शासकीय योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में डिंडोरी जनपद के विक्रमपुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में एक कार्यक्रम के दौरान शाहपुर मंडल अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष सुशील राय के नेतृत्व में शासकीय योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विक्रमपुर सरपंच चमनिया बाई सरोते ,भाजपा के कोषाध्यक्ष रामानुज राव ,भागवत दुबे ,सचिव ,तीरथ गोसाई, रोजगार सहायक मनोज गोसाई की उपस्थिति में विक्रमपुर पंचायत में मध्य प्रदेश सरकार व केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित विभिन्न प्रकार के हितग्राहियों का तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सुशील राय ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनते ही गरीबों के प्रधानमंत्री आवास तीव्र गति से बनाने का काम किया है जा रहा है,वही जो गरीब परिवार राशन की पात्रता से छूट गए थे उन्हें राशन मित्र एप्स के माध्यम से जोड़ने का काम किया जा रहा है, जिससे लाखों की संख्या में पात्रता पर्ची हितग्राहियों को मिली है और उन्हें एक रुपए किलो गेहूं और चावल मिल रहा है। आगें उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना काल में सरकार ने मनरेगा के माध्यम से रोजगार देने सहित कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ देने का काम किया है। कार्यक्रम में सभी आम जनों से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88