छिंदवाड़ा दर्पण

ग्राम खैरी चौरई में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ होकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 100 दिन सेवा, संकल्प और स्वास्थ्य अभियान के तहत शनिवार को चौरई के ग्राम खैरी टोला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह इस अभियान का 32 वां शिविर था, जिसका शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किया गया।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उपस्थित जनों को बताया कि इस सेवा अभियान का उद्देश्य हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि गांव और ग्रामीण अंचलों के लोग भी बड़े अस्पतालों जैसी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा-संकल्प से प्रेरित होकर यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार, परामर्श और दवाइयों का लाभ लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा हड्डी, आंख, दांत, हृदय, स्त्री एवं बाल रोग, शुगर, ब्लड प्रेशर सहित कई बीमारियों की जांच की गई। ज़रूरतमंद मरीजों को मुफ्त सर्जरी और दवाइयों की सुविधा भी प्रदान की गई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय ने बताया कि यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को समर्पित है। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान हुई है और लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी है। शिविर में कुल 548 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें पुरुष 261 और महिलाएं 287 शामिल थीं। इनमें से 2 मरीजों को आगे के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता लखन वर्मा और अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर, राजू नरोटे, पप्पू ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश चौरसिया, अतरलाल वर्मा, श्यामराव पोरगड़े, अनिल उइके, अनमोल चौधरी, बंटू चौहान, शिवराम वर्मा, सादिक अली मीर, श्याम चौरसिया, श्यामलाल नामदेव, सुमित सराठे, राजवंश ठाकुर, दान सिंह चंद्रवंशी, डॉ. हरि राय, पत्रकार श्याम चौरसिया, ग्राम सरपंच, सचिव, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88