जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

संस्कारधानी आगमन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखकर मैं अभिभूत हूं : जेपी नड्डा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय प्रवास पर बुधवार जबलपुर पहुँचे जहां डुमना एयपोर्ट से लेकर संभागीय कार्यालय रानीताल तक उनका जगह-जगह ऐतेहासिक स्वागत हुआ। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का भी जबलपुर आगमन हुआ। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा का जबलपुर डुमना विमानतल पहुंचने पर सासंद राकेश सिंह,विधायक सुशील तिवारी (इंदु तिवारी)विधायक अजय विश्नोई,विधायक अशोक रोहाणी, विधायक नंदनी मरावी एव जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया
अभूतपूर्व उत्साह देखकर श्री नड्डा ने कहा कि हम चुनावी समर में उतर चुके है। पार्टी कार्यकर्ता विचारों से लैस होकर जनता के बीच जाएं। जनता का आशीर्वाद लें और महाकौशल और मध्यप्रदेश में फिर से कमल खिलाए मुझे आपसे मिलने बहुत पहले आना था लेकिन कोरोना के कारण मेरा प्रवास नहीं हो पाया लेकिन आज अभूतपूर्व उत्साह को देखकर मैं अभिभूत हूं। जिस गर्मीजोशी के साथ स्वागत किया है यह किसी व्यक्ति का स्वागत नहीं बल्कि विचारधारा के लिए कार्य कर रहे है उसका स्वागत है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विमानतल से संभागीय कार्यालय तक निकाला रोड शो। विमानतल पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की। रोड शो के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा संभागीय कार्यालय रवाना हुए। रोड शो में 40 से अधिक स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठन, मोर्चा,प्रकोष्ठ एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच के माध्यम से पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। सासंद राकेश सिंह द्वारा आयोजित रात्रि भोज में सम्मिलित हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष
रोड शो के पश्चात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीं नड्डा के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान एवँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवँ सभी वरिष्ठ नेता साँसद राकेश सिंह के द्वारा सिविल लाइन स्थित निवास पर आयोजित रात्रि भोज में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88