ग्रामीणों को पात्रता पर्ची वितरण कर मंडल अध्यक्ष ने किया लोगों को जागरूक

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल शाहपुर के मंडल अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय ने राशन के लिए नवीन खाद्यान्न पर्ची लोगों के घरों में जाकर वितरण किया गया। ग्रामीणों को जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष सुशील राय ने बताया कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 3 माह का खाद्यान्न अप्रैल,मई व जून का निशुल्क राशन एक साथ दिया जाएगा और अगर आवश्यक ओर पड़ी तो और अतिरिक्त राशन भी दिया जाएगा। लोगों को घरों से न निकले व लगातार मास्क का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।कोविड-19 के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को भी कोरोनो का टीका निशुल्क लगाया जाएगा। ग्रामीण अंचलों के सभी लोग अवश्य कोरोना का टीका लगवाएं। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मंडल के कोषाध्यक्ष रामानुज राव, रोजगार सहायक नरेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



