खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
शहपुरा क्षेत्र के चिन्हित ग्रामों में बनाये गए कंटेन्मेंट ज़ोन


डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में कोविड-संंकमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, मौत के मामले भी हर दिन सामने आ रहे हैं।गौरतलब है कि कोरोना महामारी इस बार छोटे छोटे गांव गांव तक भी तेज़ी से पैर पसार रही है जिससे संक्रमितों की संख्या लगातार तेज़ी से बढ़ रही है। इसी क्रम में ग्राम मालपुर , मानिकपुर व बिछिया में भी कोरोना के बढ़ते केस को लेकर मंगलवार को कई हॉटस्पॉट एरिया चिन्हित कर तहसीलदार और राजस्व की टीम के साथ मिलकर विभागीय अमला में पुलिस की मौजूदगी में विभिन्न कंटेनमेंट जोन बनाए गए, जहाँ शहपुरा तहसीलदार षभ ठाकुर , जनपद सीईओ केके रैकवार , टीआई अखिलेश दाहिया समेत पुलिस व राजस्व अमला मौजूद रहा।



