कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

अध्यापकों का नही होगा कोई नुकसान,सदैव देने का प्रयास रहा कुछ छीनने का प्रश्न ही नही,

कटनी दर्पण। आज राज्य शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान से आज उनके निवास पर मुलाकात की।वार्ता में संघ के संरक्षक दर्शन जी चौधरी का सहयोग रहा।जगदीश यादव ने नवीन संवर्ग में वरिष्ठता,ग्रेज्युटी और अनुकंपा नियुक्ति का मुद्दा प्रमुखता से उनके समक्ष रखा।जिसपर शिवराज जी ने कहा कि मैं जब से मुख्यमंत्री बना सदैव शिक्षा कर्मी वर्ग और अन्य नियमित शिक्षक संवर्ग में व्याप्त दूरी को कम करने का काम किया और ऐसा करते करते सरकारी शिक्षक का समान दर्जा तक पहुँचाया है।देने की मानसिकता रही वरिष्ठता छीन कैसे सकता हूँ?ये बातें कहाँ कैसे आ रही है सभी जिम्मेदार अधिकारियों को एक साथ बुलाकर त्वरित निराकरण कराता हूँ।अनुकंपा नियुक्ति भी प्रत्येक आश्रित को मिले इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है।ग्रेज्युटी के सवाल पर भी मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जो लाभ अन्य शासकीय कर्मचारी को मिल रहे वो सब आपको मिलेंगे।
अंत मे यही निर्णय बना कि सभी अधिकारियों को एक साथ बुलाकर उनके साथ बैठ प्रत्येक बिंदु पर वार्ता करेंगे और उसका त्वरित निराकरण करेंगे जिसमें राज्य शिक्षक संघ के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उक्त जानकारी राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव विपिन तिवारी व जिलाध्यक्ष जे पी हल्कार ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88