जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एमएसएमई इंदौर संस्थान द्वारा हितकारिणी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण।हितकारिणी महिला महाविद्यालय में एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय इंदौर द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में महाविद्यालय की लगभग 130 छात्राओं ने सहभागिता दी कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर आशीष मालपानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ नेहा पटेल उपनिदेशक उद्यानकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अर्चना भटनागर अध्यक्ष मावे जबलपुर उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री डीसी साहू संयुक्त निदेशक एमएसएमई इंदौर के द्वारा की गई कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा श्री गौरव गोयल सहायक निदेशक एमएसएमई इंदौर द्वारा प्रस्तुत की गई महाविद्यालय की ओर से प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ सुनीता श्रीवास्तव उपस्थित रहे तकनीकी सत्र में श्री विनीत रजक महाप्रबंधक डीटीआईसी जबलपुर श्री उमेंद्र सिंह एलडीएम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जबलपुर श्री अजय तिवारी नोडल ऑफिसर सेडमैप जबलपुर श्री गोपाल शरण सहायक रोजगार अधिकारी एसआई जबलपुर रहे मुख्य आथित्य संबोधन में डॉ नेहा पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि के क्षेत्र में महिलाओं का बहुत योगदान है महिलाएं भी कृषि के क्षेत्र में नवीन तकनीकों का बढ़-चढ़कर उपयोग कर रही हैं एवं भारतीय कृषि को समृद्ध बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं नर्सरी के क्षेत्र में बहुत सारे नवीन उद्यमियों में अपना उद्यम शुरू करने का प्रयास कर वह है जिन्हें सफलता भी प्राप्त हो रही है उन्होंने महाविद्यालय द्वारा अतिथियों के स्वागत हेतु गुलदस्ते की जगह पौधे का उपयोग की जाने की भूरी भूरी प्रशंसा की विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना भटनागर ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को व्यवसाय के प्रति जागरूक करने की बात कही उन्होंने बहुत सारे ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किए जिससे छात्राओं का आकर्षण उद्योग की तरफ बढ़ सके कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री डीसी साहू जी ने हितकारिणी सभा एवं हितकारिणी महिला महाविद्यालय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हितकारिणी सभा द्वारा हमेशा ही उधमिता क्षेत्र में इस तरह के आयोजन किए जाते हैं विगत वर्षों में भी उनके संस्थान और हितकारिणी महिला महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय सात दिवसीय और 15 दिवसीय शिविर आयोजित किए गए हैं जिनसे छात्र-छात्राओं को बहुत लाभ मिला है विभिन्न तकनीकी सत्रों में आए हुए विभिन्न विभागों से विषय विशेषज्ञों ने अपने-अपने विभाग द्वारा नवीन उद्यमियों को दिए जाने वाले सुविधाएं लाभ आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की कार्यक्रम के सूत्रधार एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन कर रहे सहायक निदेशक एमएसएमई इंदौर संस्थान के गौरव गोयल जी ने छात्राओं को इस एक दिवसीय शिविर के उद्देश्य के बारे में प्रारंभ में जानकारी प्रदान की तथा सभी तकनीकी सत्रों के उपरांत समापन सत्र में छात्राओं के लिए क्विज और महत्वपूर्ण जानकारियों से संबंधित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें छात्राओं को पूरे शिविर में दी गई जानकारियों के बारे में विस्तार से समझाया । स्वागत उद्बोधन प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनीता श्रीवास्तव ने किया आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संबंध में प्रवेश और आशीष मालपानी ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर अभिलाषा मिश्रा ने किया इस अवसर पर प्रोफेसर पूजा मिश्रा प्रोफ़ेसर प्रतीक्षा नामदेव डॉ सुनीता बजाज डॉक्टर सुनंदा जैन डॉ पूर्णिमा शर्मा प्रोफ़ेसर छाया दुबे अशोक दास गुप्ता श्री संजय सिंह राठौर सहित समस्त प्राध्यापक उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88