मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

आधुनिक भारत के सृजनकर्ता थे पंडित नेहरू

मण्डला। स्वतंत्रता क्रांति के नायक एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के नेहरू स्मारक पहुंचकर कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर देश के लिए उनके योगदानों को याद करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता के नायकों में पंडित नेहरू प्रथम पंक्ति के योद्धा थे, देश की आजादी के लिए अहिंसात्मक आंदोलन के दौरान वे 9 बार जेल गए और अपने जीवनकाल का लंबा समय जेल में बिताने के बाद भी आजादी के आंदोलनों में लगातार जुटे रहे। देश को आजादी मिलने के बाद उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया और उसे पूरा करने में जी जान से जुटे रहे। देश की आजादी से लेकर विकसित राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान अमर हैं। हमारा राष्ट्र उनका कृतज्ञ है। वहीं निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के सृजनकर्ता थे। आजादी के बाद जब देश मे एक सुई भी नहीं बनती थी तब उन्होंने देश को संभाला और देश को सुई से लेकर हवाई जहाज निर्माण करने वाला देश बनाया। उन्होंने देश को लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलाने का काम किया। अपनी विदेश नीति से वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान स्थापित की। देश में पहले एम्स से लेकर आईआईटी आईआईएम भाखड़ा नंगल रिहंद जैसे बड़े बड़े बांध, औद्योगिक कारखाने स्थापित करवाये। उन्होंने देश को विकास की जो दिशा दी उसी पर हमारा देश आज भी आगे बढ़ रहा है।
पुण्यतिथि पर किया अनाज वितरण-नेहरू जी पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ कांग्रेस जनों ने उनकी स्मृति में जरूरत मंदो को अनाज वितरण किया। नगर के रपटा तट स्तिथ बाल आश्रम में कांग्रेस जनों ने सूखा राशन वितरित किया।
ये रहे उपस्थित-इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ला, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री शकुन जंघेला, पार्षद हिमांशु हनी बर्वे, शाहरुख खान, कुलदीप कछवाहा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88