मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

शक्ति एसोसिएट युवा उत्थान केंद्र कर रहा प्रशासन की मदद

मण्डला/मनेरी। ओद्यौगिक क्षेत्र मनेरी में शक्ति एसोसिएट युवा उत्थान केंद्र के द्वारा कोरोना योद्धा ( पुलिस स्टाफ,ग्राम पंचायत कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सोसायटी कर्मचारी आदि) को भेंट स्वरूप वितरण की गई लगभग 40 सेफ्टी किट ( मास्क, ग्लव्स,विटामिन सी टेबलेट, एनर्जी पाउडर, डेटॉल साबुन की बट्टी) शक्ति एसोसिएट युवा उत्थान केंद्र के संचालक अभिलाष तिवारी ने बताया कि कोरोना जैसी भयंकर महामारी से बचाव में हमारे कोरोना योद्धाओं कि यहम भूमिका है। इसी कड़ी में शक्ति एसोसिएट के द्वारा उन कोरोना योद्धाओं के लिए कोरोना सेफ्टी किट तैयार कर वितरण की गई एवं एसोसिएट के सदस्यों के द्वारा ओद्यौगिक क्षेत्र के ग्रामों में जाकर दीवाल लेखन किया गया साथ ही सड़क में पेंटिग के माध्यम से घर में ही रहने की सलाह दी गई। बताया कि विगत वर्ष भी शक्ति एसोसिएट प्रशासन के साथ रहकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहभागिता दे रहा था। विगत वर्ष एसोसिएट के द्वारा ओद्यौगिक क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में पोस्टर,दीवाल लेखन, मास्क वितरण, अनाज वितरण, चेक पोस्ट में लगे कर्मचारियों के लिए स्वल्पाहार इत्यादि जैसे कार्य किए गए थे। उसी कड़ी में इस वर्ष जब कोरोना की दूसरी लहर ने प्रवेश किया तब भी शक्ति एसोसिएट प्रशासन के साथ खड़ा रहा एवं कोरोना योद्धाओं के लिए सेफ्टी किट तैयार कर वितरण, दीवाल लेखन, सड़क में पेंटिग इत्यादि कार्य कर कोरोना की इस लड़ाई में प्रशासन का सहियोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में अभिलाष तिवारी(संचालक),राहुल झरिया,ओमप्रकाश झरिया,पवन उपाध्याय,अर्पित झरिया,हेमंत विश्वकर्मा,शिल्पा झरिया एवं अन्य सदस्य कार्यक्रम पर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88