प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के सात वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। – भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वी.डी.शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत व प्रदेश सहसंगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार, संभागीय संगठनमंत्री शैलेन्द्र बरूआ के मार्गदर्शन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे जिले के सभी मण्डलों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल के 07 वर्ष पूर्ण होने पर कल 30 मई को सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सभी मण्डलों मे मण्डल अध्यक्ष की उपस्थिति मे सेवा ही संगठन के अन्तर्गत कार्यक्रम किये जायेगें। इसके लिए हर ग्राम केन्द्रों व वार्डों मे प्रभारी गण एवं व्यवस्थापकों की नियुक्ति किये गये है। हर ग्राम केन्द्र व नगर डिण्डौरी एवं शहपुरा के वार्डो मे मॉस्क, राशन, फल वितरण इत्यादि कार्य किये जाने है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी प्रभारी गणों को व्यवस्थापकों के साथ संवाद स्थापित करके अनिवार्य रूप से अपने-अपने ग्राम केन्द्रों मे उपस्थित होकर कार्यक्रम संपन्न कराने को कहा है। मोदी जी के सफलतम 07 वर्ष बेमिसाल के अवसर पर कहा कि केन्द्र की भाजपा की मोदी सरकार के साहस और विश्वास के कल 30 मई को 07 वर्ष पूर्ण हो रहे है, कुशल व्यक्त्तिव के धनी मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही कहा था कि जनता के सेवक बनकर कार्य करूंगा, आज उसी संकल्प को पूर्ण करते हुए उन्होने जनहितैषी कार्य मे प्रधानमंत्री जनधन योजना के अन्तर्गत सभी गरीबो के निशुल्क बैक मे खाते खुलवाये, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब परिवार को उनका अपना घर दिया, गरीब महिलाऐं जो हमेशा चुल्हे के धुंए मे रहती रही, उन माताओं बहनो की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से हर घर निशुल्क गैस कनेक्शन, किसानों को सम्मान निधि के रूप मे हर वर्ष 6 हजार रूपये प्रधानमंत्री किसान योजना से लाभांवित, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत हर घर मे बिजली पहुॅचाने का कार्य किया गया।
– साहसिक निर्णयों ने प्रधानमंत्री को बना दिया विश्व गुरु।
देश के विकास कार्यों में में लिए गए साहसिक निर्णयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व गुरु बना दिया।गंभीर बीमारी वाले मरीजो के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र मे 5 लाख तक का निशुल्क ईलाज प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अन्तर्गत प्रदाय किया जा रहा है, इस योजना मे प्रदेश के यश्स्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना जैसे बीमारी को भी सम्मिलित किया है। ऐतिहासिक निर्णय की बात करे तो आजादी के 70 वर्ष से लंबित मामला को उन्होने खत्म कर भारत को मजबूती प्रदान की है वही मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसी समस्या से मुक्त किया है। भारत मे विकास की बात करे तो आज देश मे आत्मनिर्भर भारत से लाखों युवाओं को रोजगार के नये अवसर प्रदान किये गये है, जिससे भारत आज स्वदेशी तकनीक के साथ दुनिया भर मे उत्पाद का निर्यात कर रहा है। देश की पहचान विश्व मे बनाते हुए आज हम भारत को विश्वगुरू बनने की ओर देख रहें है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को महत्व देते हुए स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक विचार लोगो के मन मे स्थापित करने के साथ ही हर घर मे शौचालय बनवाने का काम किया है। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पाइपलाइन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के हर घर मे पानी पहुॅचाने का काम किया जा रहा है। लोगो को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक वर्ष मे मात्र 330 रूपये मे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना व 12 रूपये मे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बनाई, जिसके अन्तर्गत बैंक के माध्यम से मृत्यु उपरांत 2 लाख रूपये की सहायता राशि परिवारजनों को प्राप्त हो रही है। आंतकवाद पर जीरो टॉलरेन्स के लिए सर्जिकल स्ट्राइक कर मोदी सरकार ने विरोधियो को बताया कि अब हम नये भारत मे मजबूती के साथ मुकाबला करने को तैयार है। भाजपा जिला महामंत्री राजेन्द्र पाठक, ज्ञानदीप त्रिपाठी, जयसिंह मरावी ने मण्डल अध्यक्ष के द्वारा नियुक्त सभी ग्राम केन्द्र,नगर केन्द्र के संयोजक एवं व्यवस्थापक से कोरोना नियमों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए सेवाभावी के रूप मे कार्यक्रम सम्पन्न कराने का आग्रह किया है।



