राहत भरा दिन रहा शुक्रवार, कोविड-19 के नहीं मिले एक भी मरीज

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा,जहां पिछले हफ्तों में जिले से लगातार कोविड-19 के मरीज निकल कर सामने आ रहे थे, लेकिन इन दिनों कोरोना मरीज कम संख्या में निकल कर आ रहे हैं।कल शुक्रवार को एक भी मरीज कोविड-19 का नहीं मिला, जबकि 1000 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिलेभर में शुक्रवार की शाम तक एक भी कोरोना केस सामने नहीं आया है। जबकि लगभग 1000 सैंपल्स लिए गए थे, जिनमें से आज किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के डीएमओ ब्रजेश पटेल ने बताया कि और कुछ सैंपल्स की रिपोर्ट देर-रात प्राप्त होगी,आज जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन से 13 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में एक्टिव मरीज घटकर 126 हो गई है, जबकि ऑलटाइम कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4576 पर स्थिर है। अब तक 4422 व्यक्तियों ने कोरोना से जंग जीतकर सकुशलता घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए आज जिले के 1106 से लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। आज तक जिलेभर के एक लाख से अधिक नागरिकों की कोरोना जांच हो चुकी है।
गौरतलब है कि जिले में पांच दिन में सिर्फ 29 नए कोरोना मरीज मिले हैं,कल शुक्रवार को 00 केस सहित गुरुवार को 6, बुधवार को 5 और मंगलवार व सोमवार को 9-9 केस सामने आए हैं। वहीं पांच दिनों में 271 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण से अब तक जिले के कुल 28 लोगों की मौत भी हो चुकी है।



