जबलपुर दर्पणमहाराष्ट्र

राजस्व विभाग ने नांदघाट में शिविर लगाकर 226 खसरों में किया सुधार

मझोली । विधायक अजय विशनोई की मौजूदगी में कृषकों व भू-स्वामियों को दी खसरे की प्रति कम्प्यूटर अभिलेख से विलोपित भूमि स्वामी विवरण की समस्या के निराकरण हेतु आज मंगलवार को तहसील मझौली के ग्राम नांदघाट राजस्व निरीक्षक मंडल पोंड़ा में विधायक अजय विश्नोई की उपस्थिति में 226 खसरों का सुधार कार्य किया गया। साथ ही संबंधित कृषकों और भू-स्वामियों को प्रतियां भी प्रदान की गई। इससे किसानों में हर्ष व्याप्त है। इस पहल पर ग्रामवासियों और कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु आज जनहित में राजस्व अभिलेख अद्यतन हेतु शिविर लगाया गया। जहां कई वर्षों से कम्प्यूटर अभिलेख से विलोपित भूमि को खसरा सुधारकर राजस्व रिकार्ड में दर्ज किया गया। राजस्व विभाग द्वारा खसरा में सुधार कार्य समस्त दस्तावेजों के सूक्ष्म अवलोकन, भौतिक सत्यापन एवं दावा-आपत्ति की जांच कर निराकरण किया गया। सभी प्रकरणों में समस्त विधिक अनुमतियों को प्राप्त कर विधि पूर्वक आदेश पारित किया गया तथा कम्प्यूटर में खसरों की फीडिंग की गई। विशेष बात यह है कि भूमि स्वामी विवरण की समस्या की वजह और खसरों की प्रविष्टि नहीं दर्ज होने के कारण कृषकों और भूस्वामियों को शासन द्वारा प्राप्त योजनाऐं जैंसे पी.एम. किसान सम्मान निधि, सी.एम. किसान सम्मान निधि,  न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपार्जन, किसान क्रेडिट कार्ड और बैंक सम्बंधित ऋण, खाद बीज एवं अन्य किसी भी प्रकार की भूमि सम्बंधित शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं के लाभ से कृषक और भूमि स्वामी वंचित रह जाते थे। 
इस दौरान एस.डी.एम. चंद्रप्रताप गोहल, तहसीलदार मझौली श्यामनंदन चंदेले, नायब तहसीलदार मझौली रूबी खान, राजस्व निरीक्षक रामजी तिवारी, हल्का पटवारी तेज सिंह ठाकुर, ग्राम कोटवार, ग्राम सरपंच उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88