कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुआ पौधारोपण

कटनी दर्पण। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दृष्टि से निगम प्रशासन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुडवारा विधायक संदीप जायसवाल की उपस्थिति में ट्रांसपोर्टनगर नगर स्थित पुरैनी तालाब के पास पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान विधायक संदीप जायसवाल और उपस्थितों द्वारा इमली, ऑवला आम, सीमाफल, कंजी,  मौलश्री, पारस, पीपर आदि लगभग 30 विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। वहीं निर्वतमान महापौर शशांक श्रीवास्तव द्वारा भी ट्रान्सपोर्ट नगर में पौधारोपण किया गया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी और अपर कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने भी माधवनगर चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। एसपी श्री अवस्थी ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी पौधा लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88