पति की दीर्घायु की कामना के लिए की वट वृक्ष की पूजा

कटनी/रीठी दर्पण। रीठी नगर में गुरूवार को महिलाओं ने पति के जीवन बृद्धि व खुशहाली की भावना मन मे रखकर वट सावित्री वृत का पूजन कीं। रीठी नगर में महिलाओं में वट सावित्री व्रत पूजन को लेकर खुशी देखी गई। जयेष्ट मास की अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाएं अपने अपने पति की दीर्घायु तथा सुख शांति की मनोकामना से वट सावित्री वृत का उपवास रखती हैं तथा वट वृक्ष की पूरे विधि विधान के साथ पूजन करती हैं। सत्यवान सावित्री की कथा को आत्मसात कर महिलाएं वट सावित्री व्रत का पूजन करती हैं। माना जाता है कि बट बृक्ष के जड़ में ब्रम्हा, तने में भगवान विष्णु, डालियों और पत्तियों में त्रिलोक पति भगवान शिव का निवास रहता है। बट सावित्री ब्रत का श्रवण करने से महिलाएं अखण्ड सौभाग्य वती होती हैं एवम जीवन की पूर्णता को प्राप्त करती हैं।



