कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कटनी/रीठी दर्पण। लगातार पेट्रोल-डीजल में हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर शनिवार को रीठी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर रीठी पेट्रोल पंप में महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया गया, और जमकर नारेबाजी की गई। बिरोध प्रदर्शन कर रहे असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष महेंद्र जैन ने सत्ता धारी भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि लगातार पेट्रोल पदार्थ में मूल्य वृद्धि, डीजल में मूल्य वृद्धि, रसोई गैस ,खाद्य पदार्थों की मूल्यवृद्धि को लेकर समस्त कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन कर मूल्य वृद्धि कम करने व सूबे की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र राय, असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेंद्र जैन ,सेवादल अध्यक्ष शब्बीर खान ,मुकेश यादव विधानसभा अध्यक्ष ,अंकुश सोनी युवा कांग्रेस अध्यक्ष ,अफजलखान एनएसयूआई अध्यक्ष ,नीरज पांडे मंडल अध्यक्ष, गंगाराम चक्रवर्ती, जावेद खान, पवन बर्मन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88