बहेरा टोला गांव में हुई घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कोतवाली थाना अंतर्गत बहेरा टोला गांव में पिछले दिनों शनिवार सुबह एक युवक पर चार लोगों ने सुनियोजित तरीके से मिलकर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां पिछले दो तीन दिनों से युवक का इलाज जारी है। दिनदहाड़े गांव के बीच सड़क पर 4 लोगों ने मिलकर युवक के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ तो मामला पंजीबद्ध कर लिया है,लेकिन मारपीट कर लहूलुहान कर देने वाले चारों आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से 24 घंटे बाद भी बाहर है। घटना के बाद से ही पीड़ित व्यक्ति डरा व सहमा हुआ है, कारण कि मारपीट करने के चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त से अभी तक बाहर हैं, जिससे पीड़ित ने परिजनों के साथ भी मारपीट करने की आशंका जताई है। परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है, ताकि आने वाले समय मैं किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।



