ज़ेड एच फाउंडेशन के द्वारा टेलेंट सर्च एग्ज़ामिनेशन का आयोजन

जबलपुर दर्पण। ज़ेड एच फाउंडेशन के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी टेलेंट सर्च एग्ज़ामिनेशन का आयोजन 15 जनवरी से किया जायगा। ऐसे छात्र-छात्राएं जो अभी इस वर्ष-(2022-2023) में कक्षा 8वीं एवं कक्षा 9वीं में पढ़ रहे हैं, वे छात्र छात्राएं आवेदन पत्र के साथ अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज़ फोटो, स्कूल का नाम तथा मोबाइल नंबर (कंपल्सरी) के साथ ज़ेड एच फाउंडेशन ऑफिस मोतीनाला हॉस्पिटल के सामने एवं ज़ेड एच क्लासेस संजीवनी हॉस्पिटल मोड़ पर आकर जमा करें। टेलेंट सर्च एग्ज़ाम के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को खोजा जाता है, और चयनित छात्र-छात्राओं को फाउंडेशन के माध्यम से निःशुल्क क्लासेस कक्षा नौवीं से बारहवीं तक प्रदान की जाती हैं। फ़ॉर्म की फ़ीस 10/- प्रति फॉर्म फ़ॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी आवश्यक डाक्यूमेंट् में आधार कार्ड आदि लेकर कार्यालय में संपर्क कर सकते है।



