टीकमगढ़ कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही शासकीय कार्य में लापरवाही करने पर प्रधानाध्यापक शा.प्रा.शाला टौरिया (भौरखरी) निलंबित
टीकमगढ़ जबलपुर दर्पण । कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही करने पर प्रधानाध्यापक प्रा. शाला, मूल पद प्राथमिक शिक्षक, शा.प्रा.शाला टौरिया, (भौरखरी) रामप्रकाश द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन काल में इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पलेरा नियत किया जाता है। निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ज्ञातव्य है कि प्रधानाध्यापक प्रा. शाला मूल पद प्राथमिक शिक्षक, शा.प्रा.शाला टौरिया, (भौरखरी) रामप्रकाश द्विवेदी द्वारा 15 अगस्त 2025, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाला में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को उल्टा फहराया गया। श्री द्विवेदी का उक्त कृत्य म०प्र० सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरीत है। अतः प्रधानाध्यापक प्रा. शाला, मूल पद प्राथमिक शिक्षक, शा.प्रा.शाला टौरिया, (भौरखरी) रामप्रकाश द्विवेदी को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के उप नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन काल में इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पलेरा नियत किया जाता है। निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।



