डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अज्ञात पिकअप वाहन ने ऑटो व बाइक सवारों को मारी टक्कर,एक की मौत पांच घायल

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव के पास नेशनल हाइवे पर मंगलवार की शाम एक अज्ञात पिकअप वाहन ने ऑटो व बाइक को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे करौंदी के संजय नगर निवासी 30 वर्षीय युवक अमरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। पिकअप वाहन घटना के बाद मौके से फरार हो गया है, मोटरसाइकिल सवार सहित ऑटो में सवार 5 घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में भर्ती कराया गया है, फिलहाल पूरे मामले को लेकर शहपुरा पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताया गया कि डिंडौरी की ओर से जबलपुर की तरफ जा रहे अज्ञात पिकअप वाहन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक युवक अमरसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं ऑटो के आगे चल रहे मोटरसाइकिल में सवार एक व्यक्ति भी घायल हो गया,तो वही ऑटो में सवार चार लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा पहुंचाया गया,जहां घायलों का उपचार जारी है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर शहपुरा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद से ही फरार चल रहा है, पुलिस की तलाश जारी कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88